Search

 
 
 

जमशेदपुर : पेयजल सुविधा से वंचित लोगों के घरों में जलापूर्ति का विधायक मंगल कालिंदी ने दिया निर्देश

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रमथनगर कोयला टाल क्षेत्र के लोगों से मंगलवार को विधायक मंगल कालिंदी ने मुलाकात की. इश दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक को पेयजल की गंभीर समस्या से अवगत कराया. उन्हें बताया गया कि कई वर्षों से यहां के 60 घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही हैं. कई जगहों पर पानी का पाइप जाम है जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है. 18 झोपड़ियों में रहने वाले लोगों ने बताया कि वे शुद्ध पेयजल से अब तक वंचित हैं. उनके घरों में पानी की पाईप नहीं पहुंचाई गई है. समस्याओं से अवगत होने के बाद मौके पर मौजूद पेयजल एवं स्वच्छता विभाक के कार्यपालक अभियंता अभय टोप्पो को विधायक ने जल्द समाधान का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-disha-meeting-held-after-eight-months-many-decisions-have-not-been-implemented-yet/">जमशेदपुर

: आठ माह बाद हुई “दिशा” की बैठक, कई निर्णयों पर अब तक नहीं हुआ अमल

जल्द दूर होगी पेयजल की समस्या- ईई

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता अभय टोप्पो ने बताया कि पेयजलापूर्ति का काम देखने वाली पुरानी एजेंसी ने काम बंद कर दिया है. नई एजेंसी जल्द कार्यभार संभालेगी. एजेंसी के काम शुरु करते ही प्राथमिकता के आधार पर इन क्षेत्रों का काम पूरा किया जाएगा. मौके पर कल्लू प्रसाद, उमा शंकर प्रसाद बर्नबाल, महावीर साहू, के एम प्रसाद, ब्रजेश गुप्ता, महादेव मुर्मू, अजय सिंह, बिनोद यादव, कन्हैया पांडे, महिला समिति चूड़ामणि मार्डी, विश्वासी सोय, माया सोरेन, डुमनी मुर्मू समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-government-should-take-quick-decision-on-the-demands-of-farmer-friends-kunal-shadangi/">जमशेदपुर

: कृषक मित्रों की मांगों पर शीघ्र निर्णय ले सरकार- कुणाल षाड़ंगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही