Search

 
 
 

Jamshedpur : एमएनपीएस ने अभिवंचित वर्ग के बच्चों का रिजल्ट रोका

 
  • अभिभावकों ने उपायुक्त से की शिकायत, कार्रवाई की मांग
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर ने कक्षा 9वीं व 10वीं में पढ़ने वाले अभिवंचित वर्ग के बच्चों का रिजल्ट रोक दिया है. जिसके कारण उक्त कक्षा के बच्चे एवं उनके अभिभावक खासे परेशान हैं. इस मामले को लेकर मंगलवार को अभिभावकों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनन्य मित्तल से मिला तथा उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया. अभिभावकों ने उपायुक्त से स्कूल प्रबंधन को रिजल्ट जारी करने का आदेश देने का आग्रह किया. अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि स्कूल प्रबंधन उपरोक्त कक्षा के बच्चों से सामान्य श्रेणी के बच्चों की तरह पूरी फीस मांग रहा है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-horrific-road-accident-in-seraikela-trailer-driver-dies-in-direct-collision-with-highway/">Adityapur

: सरायकेला में भीषण सड़क दुर्घटना, हाईवा से सीधी टक्कर में ट्रेलर चालक की मौत 
ऐसे वर्ग के अभिभावक फीस के रूप में मोटी रकम देने में असमर्थ हैं. इस संबंध में कई बार स्कूल प्रबंधन से वार्ता की गई. लेकिन प्रबंधन मानने को तैयार नहीं है. किसी तरह बच्चों को फर्स्ट टर्म की परीक्षा में बैठने दिया. लेकिन रिपोर्ट कार्ड (रिजल्ट) देने से साफ इंकार कर दिया. साथ ही बच्चों को स्कूल आने से मना कर दिया है. जिससे बच्चों के अभिभावक उनके भविष्य को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने उपायुक्त से बच्चों के भविष्य को देखते हुए दखल देकर रिपोर्ट कार्ड दिलवाने तथा न्यूनतम फीस लेने का आदेश देने का आग्रह किया. प्रतिनिधिमंडल में दर्जनभर बच्चों के अभिभावक शामिल थे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-when-will-the-villagers-of-kumbia-get-ration/">Kiriburu

: आखिर कुम्बिया के ग्रामीणों को कब मिलेगा राशन!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही