Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: सीतारामडेरा से झपट्टा मारकर मोबाइल छिनतई, मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर से एक युवक की झपट्टा मारकर मोबाइल की छिनतई बाइक सवार बदमाशों ने कर ली. घटना के बाद कदमा भाटिया बस्ती मंदिर पथ के रहने वाले विरेंद्रनाथ वर्मा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सीतारामडेरा थाने में मोबाइल छिनतई करने का मामला दर्ज कराया है. घटना मंगलवार रात की है. घटना के समय विरेंद्र कुछ काम से सीतारामडेरा की तरफ गया हुया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-maxizone-manager-absconding-seized-register-and-papers-from-office/">जमशेदपुर:

मैक्सीजोन का मैनेजर फरार, ऑफिस से रजिस्टर व कागजात जब्त

घर लौटते समय छायानगर में घटी घटना

इस बीच वह छायानगर होते हुए कदमा की तरफ जा रहा था. तभी बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आये और झपट्टा मारकर मोबाइल की छिनतई कर ली. घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि उस इलाके में सीसीटीव कैमरा लगा हुआ नहीं है. इस कारण से बदमाशों का पता नहीं चला है. घटना के समय कुछ लोगों ने बाइक सवार बदमाशों को भी देखा था, लेकिन वे रफ्तार में फरार होने में सफल रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-court-acquits-potka-resident-suresh-murmu-in-sexual-abuse-case/">जमशेदपुर:

यौन शोषण मामले में कोर्ट ने पोटका निवासी सुरेश मुर्मू को किया बरी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही