Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीजीपासी के संरक्षक गुरदीप पप्पु की माता पंचतत्व में विलीन, 17 को अरदास

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : साकची गुरुद्वारा में 40 साल से ज्यादा शबद गायन की निष्काम सेवा करने वाले रागी गुरदयाल सिंह की धर्मपत्नी एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू की मां सरदारनी वचन कौर पंचतत्व में विलीन हो गई. गुरदीप सिंह पप्पू ने बताया कि उनके निमित्त श्री अखंड पाठ 15 जून गुरुवार को सीतारामडेरा स्थित आवास में रखा जाएगा एवं 17 जून शनिवार को भोग डाला जाएगा. उसके उपरांत साकची गुरद्वारा में शब्द कीर्तन गायन होगा और अंतिम अरदास होगी. इससे पहले राजनीतिक व विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने साकची स्वर्णरेखा घाट पर पहुंचकर दिवंगत बचन कौर को श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी के प्रति गुरदीप सिंह पप्पु ने आभार जताया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-jantantrik-mahasabhas-12-day-padayatra-begins-against-garbage-plant-and-heavy-motor-vehicle-training-center/">जमशेदपुर

: कचरा प्लांट व हेवी मोटर व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर के खिलाफ झारखंड जनतांत्रिक महासभा का 12 दिवसीय पदयात्रा शुरू

अंतिम यात्रा में ये हुए शामिल

पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते, संरक्षक शैलेंद्र सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष गुंजन यादव, सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, सुरजीत सिंह खुशीपुर, गुरचरण सिंह बिल्ला, निशान सिंह, कुलबिंदर सिंह पन्नू, कुलविंदर सिंह, हरविंदर सिंह मंटू, अजीत सिंह गंभीर, सुखविंदर सिंह राजू, जगीर सिंह, तरसेम सिंह सेम्मे, अमरजीत सिंह अंबे, दिलजीत सिंह खनूजा, राजेश वर्मा बॉबी, अनीस खान, सतबीर सिंह सोमू, सतबीर सिंह गोल्डू, चंचल सिंह भाटिया, तरणप्रीत सिंह, दमन प्रीत सिंह, केपीएस बंसल, संता सिंह, हरजीत सिंह विरदी,  भगवंत सिंह रूबी, बिरेंद्र यादव, तारा सिंह गिल मंजीत सिंह माल्टू, सतविंदर सिंह बब्बू, इंदरपाल सिंह, कुलविंदर सिंह बीबी कमलजीत कौर आदि शामिल हुए और इनके प्रति गुरदीप सिंह पप्पू ने आभार जताया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birsa-munda-sacrificed-everything-for-the-protection-of-water-forest-and-land-saryu-rai/">जमशेदपुर

: जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा ने अपना सर्वस्व न्यौवछावर कर दिया- सरयू राय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही