Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी और आईडीटीआर के बीच होगा एमओयू

 
Jamshedpur (Anand Mishra)जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में छात्राओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए कोर्स आरंभ किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में विश्वविद्यालय ने छात्राओं के कौशल विकास की दिशा में पहल शुरू कर दी है. इसके तहत विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही आदित्यपुर स्थित इंडो डेनिश टूल रूम (आईडीटीआर) के साथ एमओयू करेगा. इसे लेकर आईडीटीआर और विश्वविद्यालय के अधिकारियों के बीच एक चरण की वार्ता भी हो चुकी है. जल्द ही एमओयू होने की संभावना है. एमओयू के तहत विश्वविद्यालय में अध्ययनरत फिजिक्स, केमिस्ट्री समेत अन्य सर्टिफिकेट कोर्स की छात्राओं को इंटर्नशिप की सुविधा उपलब्ध होगी. इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-kashmir-slipped-from-the-icy-track-and-fell-into-the-ditch-3-army-soldiers-martyred/">जम्मू-कश्मीर

: बर्फीले ट्रैक से फिसल कर खाई में गिरे, सेना के 3 जवान शहीद

कला मंदिर के साथ मिल कर होगा धरोहरों को सहेजने का प्रयास

इसके अलावा विश्वविद्यालय शहर में स्थित कला मंदिर के साथ भी एमओयू करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए भी विश्वविद्यालय एक चरण की वार्ता कर चुका है. इसके तहत छात्राओं को सामाजिक सरोकार से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जायेगा. कला मंदिर द्वारा जिन गांवों को गोद लिया गया है, वहां छात्राओं को ग्रामीण जीवन को समझने का अवसर मिलेगा. इसके साथ ही वहां की पांडुलिपियों, सामाजिक धरोहर आदि को सहेजने की दिशा में भी छात्राएं कार्य करेंगी. इसे भी पढ़ें : नागिन">https://lagatar.in/nagin-fame-actress-mehak-chahals-health-deteriorated-undergoing-treatment-in-hospital/">नागिन

फेम एक्ट्रेस महक चहल की तबीयत खराब, अस्पताल में चल रहा इलाज

छात्राओं को तकनीकी रूप से कुशल बनाया जाएगा

छात्राओं के कौशल विकास, उन्हें तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन बनाने तथा सामाजिक सरोकार से जोड़ने की दिशा में विश्वविद्यालय कार्य कर रहा है. इस उद्देश्य से आईडीटीआर और कला मंदिर के साथ एमओयू करने की तैयारी चल रही है. फिलहाल दोनों संस्थानों के साथ प्रथम चरण की वार्ता हो चुकी है. संभावना है कि दोनों ही संस्थानों और विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर जल्द ही होगा.

डॉ अविनाश सिंह, कुलसचिव, जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही