Search

 
 
 

जमशेदपुर : कुड़मी समाज का आंदोलन जारी, फिर रद्द की गई ट्रेनें

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : कुड़मी समाज को एसटी का दर्जा देने की मांग करते हुए कुड़मी समाज का आन्दोलन जारी है. इनके द्वारा अनिश्चितकालिन रेल लाईन जाम किए जाने के 31 घंटे बाद रेल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. कुड़मी समाज की ओर से पश्चिम बंगाल स्थित कुस्तौर व खेमासुली स्टेशन की लाइन 31 घंटे से जाम है. इस आंदोलन को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने गुरुवार को भी टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला व खड़गपुर, भुवनेश्वर मार्ग की सात ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-55-year-old-woman-injured-after-being-hit-by-a-tractor/">घाटशिला

: ट्रैक्टर की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला घायल

कई ट्रेनों को रूट बदल कर चलाया जा रहा

रद्द होने वाले ट्रेनों में दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी, मुंबई हावड़ा दूरंतो, मुंबई हावड़ा गीतांजलि, दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम, तांब्रम न्यू तिनसुकिया, आनंद विहार भुवनेश्वर संपर्क क्रांति और पुणे हावड़ा आजाद हिंद शामिल है. दक्षिण पूर्व जोन अभी तक लाइन जाम के कारण बिहार, यूपी, झारखंड, हावड़ा, मुंबई, दिल्ली व ओडिशा की 58 ट्रेनों को रद्द कर चुकी है, जबकि 11 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जा रहा है. इनमें दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, आनंद विहार भुवनेश्वर संपर्क क्रांति, आनंद विहार से हल्दिया, आनंद विहार संतरागाछी, आनंद विहार पुरी नीलांचल, मुंबई हावड़ा मेल, साउथ बिहार, मुंबई कामख्या, कुर्ला शालीमार, मुंबई गीतांजलि व अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस को गोमो से बोकारो मिदनापुर व संबलपुर होकर चलाया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही