Search

 
 
 

जमशेदपुर : सांसद विद्युत व नीरज ने सेवा रथ का किया उद्घाटन

 
Jamshedpur (Piyush Mishra) : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्य तिथि मनाई गई. इस मौके पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने सेवा रथ सह नीरज सिंह का चलित कार्यालय का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन मानगो मंडल के भाजपा कार्यालय के समीप किया गया. इस सेवा रथ के उद्घाटन से पूर्व सांसद विद्युत वरण महतो और भाजपा मानगो  मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की. सांसद विद्युत महतो ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य है और जनता को इसका सीधा फायदा मिलेगा. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/the-governor-and-the-chief-minister-paid-tribute-to-the-martyr-police-sub-inspector-amit-tiwari-and-havaldar/">राज्यपाल

और मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार को दी श्रद्धांजलि
नीरज सिंह ने कहा कि उन्होंने कई बार देखा कि वृद्ध या दिव्यांग सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाते रहते हैं मगर उन्हें सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है और वे हमेशा कार्यालय जाने में सक्षम नहीं होते हैं. इस सेवा रथ को  इसलिए बनाया गया है ताकि लोग सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ ले सकें. यह सेवा रथ जमशेदपुर के हर क्षेत्र में पहुंचेगी और कैंप लगाकर लोगों को सेवा प्रदान करेगी. इस सेवा रथ के उद्धघाटन में गंगा साहू, प्रोफेसर यूपी सिंह, अशोक सिंह चौहान, नित्यानंद सिन्हा, जटा शंकर पांडे, अमर सिंह, किशोर सिंह, राम सकल तिवारी, रेनू शर्मा, दिलीप सिंह, निरंजन सिंह, नीलकमल शेखर, पप्पू शर्मा, विनोद राय, सुनील सिंह दीपक तिवारी समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही