Search

 
 
 

जमशेदपुरः बारिश से मिट्टी का घर गिरा, बेटी की दबकर मौत, मां गंभीर

बबलू सरदार अपनी पत्नी उर्मिला सरदार व 6 बच्चों के साथ घर में सोए हुए थे. तभी मकान का एक तरफ का हिस्सा धंसकर गिर गया. घर के अंदर सो रही उर्मिला सरदार और उनकी पुत्री बिमला सरदार (5 वर्ष) दब गईं.
 

Jamshedpur : लगातार हो रही बारिश से जमशेदपुर शहर के समीप कोवाली में एक मिट्टी का घर ढह गया. शुक्रवार की रात हुए इस हादसे में मां-बेटी दब गईं, जिसमें बेटी की मौत हो गयी, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है. घटना कोवाली थाना क्षेत्र के मुकुंदासाई की है. मिली जानकारी के अनुसार, चाकड़ी पंचायत के नाचोसाई निवासी बबलू सरदार अपनी पत्नी उर्मिला सरदार व 6 बच्चों के साथ मुकुंदासाई मौजा में रहते थे. लगातार बारिश की वजह से उनका घर कमजोर हो गया था.

शुक्रवार की रात बबलू सरदार अपनी पत्नी उर्मिला सरदार व 6 बच्चों के साथ घर में सोए हुए थे. तभी मकान का एक तरफ का हिस्सा धंसकर गिर गया. घर के अंदर सो रही उर्मिला सरदार और उनकी पुत्री बिमला सरदार (5 वर्ष) दब गईं. बिमला सरदार की मौके पर ही मौत हो गयी,  जबकि उर्मिला सरदार जख्मी हो गयी. उसे कमर में चोट है. सूचना मिलते हा पुलिस मौके पर पहुंची और उर्मिला सरदार को इलाज के लिए अस्पताल ले गयी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही