Search

 
 
 

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में नेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में नेशनल कॉन्फ्रेंस 2023 का आयोज़न किया गया. इस दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस की शुक्रवार को शुरुआत हुई. इस सम्मेलन का मुख्य शीर्षक "सतत विकास के लिए बहुविषयक अनुसंधान और नवाचार"है. सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के झारखंड निदेशक डॉ बीके राणा और कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार पाणि थे. सम्मेलन में करीब 110 अलग- अलग विभाग के शोध पत्र प्रस्तुत किए गए. इसे भी पढ़ें  : अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-ed-arrested-two-including-stone-trader-tinkle-bhagat/">अवैध

खनन मामलाः ED ने पत्थर कारोबारी टिंकल भगत समेत दो को किया गिरफ्तार
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. उसके पश्चात आईटी विभाग प्रमुख डॉ रंजन कुमार मिश्रा ने कार्यकर्म को आगे बढ़ाया. उन्होंने बताया कि इस बदलती दुनिया में सतत विकास का कितना महत्त्व है. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो गंगाधर पंडा ने शोध के कर्म और उनके महत्त्व पर प्रकाश डाला. विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ आचार्य ऋषि रंजन ने मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत किया और परीक्षा नियंत्रक ओपी शर्मा ने ज़िन्दगी में शोध के महत्त्व को बताया. इसे भी पढ़ें : शिक्षक">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-seeks-answer-from-jpsc-and-ranchi-university-on-teacher-promotion/">शिक्षक

प्रोन्नति पर झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC और रांची विवि से मांगा जवाब
डॉ बीके राणा ने वैश्विक मुद्दे जैसे जलवायु परिवर्तन पर बात की और भारत में बिजली के उत्पादन पर प्रकाश डाला. डॉ प्रभात कुमार पाणि ने बताया की रिसर्च दो शब्दो के मेल से बना है री और सर्च जिसका अर्थ होता है दोबारा खोज करना. डॉ रजनीश रत्न, गेडु कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, भूटान से ऑनलाइन माध्यम से इस सम्मेलन का हिस्सा बने थे. कार्यक्रम को आगे ले जाते हुए शोध पत्रों की प्रस्तुति हुई, जिसमें करीब 110 शोधार्थियों ने अपने- अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये. शोध पत्र अलग-अलग संकाय जैसे आर्ट्स, लॉ, कॉमर्स और मैनेजमेंट, साइंस और एजुकेशन से थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही