Search

 
 
 

जमशेदपुर: 12वीं जूनियर दिव्यांग राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में परसुडीह के नयन को पांचवां स्थान

 
Jamshedpur :  पुड्डूचेरी में आय़ोजित 12वीं जूनियर दिव्यांग राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता-2022 के 60 किलोग्राम स्पर्धा में परसुडीह निवासी नयन पोद्दार ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है. नयन पोद्दार दिव्यांग हैं. वे भाजयुमो परसुडीह मंडल के महामंत्री भी हैं. उक्त प्रतियोगिता के समापन के बाद जमशेदपुर पहुंचने पर उनका भाजपा नेताओं एवं स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज ने बताया कि नयन पोद्दार (राजा) की इस उपलब्धि से जमशेदपुर एवं झारखंड का नाम रोशन हुआ है. इसे भी पढ़ें: पूर्वी">https://lagatar.in/illegal-mining-3-in-east-singhbhum-district-social-organizations-and-political-parties-protest-against-illegal-mining/">पूर्वी

सिंहभूम जिले में अवैध माइनिंग-3: अवैध खनन पर सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों ने जताया विरोध

शारीरिक प्रदर्शन का कोलाज भेंट किया

स्वागत के दौरान भाजपा नेताओं ने नयन पोद्दार को उनकी ओर से प्रतियोगिता में प्रदर्शित शारीरिक प्रदर्शन से जुड़ा कोलाज के अलावे अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया. स्वागत के मौके पर मुख्यरूप से पंकज सिन्हा, नीलू मछुआ, सुजीत अम्बष्ठ, रवींदर सिंह, देवेंद्र सिंह, रमेश उपाध्याय, मनोज विश्वकर्मा, मंगल कर्मकार, धीरज सिन्हा, राजेश अग्रवाल, किरण राव, अशोक सिंह, अनिल यादव, संतोष श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, कुसुम पूर्ती, धर्मेंद्र साव, अजित गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: टेरर">https://lagatar.in/nia-court-refuses-to-grant-bail-to-mahesh-agarwal-accused-of-terror-funding/">टेरर

फंडिंग के आरोपी महेश अग्रवाल को जमानत देने से NIA कोर्ट ने किया इनकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही