Search

जमशेदपुर : पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह परेड का एनसीसी कैडेट्स ने किया अभ्यास

Jamshedpur (Dharmendra Kumar)गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले परेड को लेकर एनसीसी कैडेट्स ने पूर्वाभ्यास किया. यह पूर्वाभ्यास सार्जेंट मेजर के निर्देशन में शनिवार को पुलिस लाइन मैदान में किया गया. 23 और 24 जनवरी को गोपाल मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले परेड का पूर्वाभ्यास किया जाएगा. आज के पूर्वाभ्यास में अर्द्ध सैनिक एवं पुलिस बल की 7 टुकड़ियां शामिल हुई. जिसमें 1 टुकड़ी जैप-6, 2 टुकड़ी जिला पुलिस बल. 1 टुकड़ी सहायक पुलिस तथा 1-1 टुकड़ी बालक/बालिका एनसीसी की शामिल हुई. 24 जनवरी को ही परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल गोपाल मैदान में किया जाएगा. जिसका निरीक्षण उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jaduguda-the-people-of-kalikapur-village-will-bow-down-to-netaji-on-january-23/">जादूगोड़ा

: कालिकापुर गांव के लोग 23 जनवरी को नेताजी को करेंगे नमन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp