Search

 
 
 

जमशेदपुर : बारीडीह में एनसीपी युवा मोर्चा ने चलाया " युवा जगाओ बेरोजगारी भगाओ " अभियान

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की युवा इकाई ने मंगलवार को बारीडीह बाजार में " युवा जगाओ बेरोजगारी भगाओ " कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. पवन पाण्डेय उपस्थित थे. इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. पवन पाण्डेय ने कहा कि हम दुनिया के सबसे बडे लोकतांत्रिक देश में रह रहे हैं. दुनिया की दुसरी सबसे बड़ी आबादी हमारे देश में रहती है. जिसमें युवाओं की आबादी सबसे ज्यादा है. लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि आज देश में युवा ही सबसे ज्यादा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है. सरकार की नीतियों पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की बहुलता को देश के लिए एवं देश को आगे बढाने के लिए उपयोग करना चाहिए था. लेकिन सरकार इस मौके को समस्या के तौर पर देख रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-body-of-tempo-driver-missing-since-morning-recovered-from-ulidih/">जमशेदपुर:

सुबह से लापता टेंपो चालक का शव उलीडीह से बरामद

युवा आयोग का गठन करने की मांग 

डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि भारत सरकार को युवाओं को रोजगार देने एंव स्वरोजगार से जोडने के लिए अविलम्ब महत्वपूर्ण कदम उठाना चाहिए. लेकिन सरकार इस मामले में बिल्कुल उदासीन हैं. नतीजा यह हो रहा है कि देश के युवाओं में पलायन करने की प्रवृत्ति जन्म लेने लगी है. प्रतिभावान युवाओं को देश में कोई अवसर नहीं दिख रहा है यह चिंता का विषय है. उन्होंने सरकार से अविलंब युवा नीति बनाकर अपने अपनी कार्य योजनाओं को स्पष्ट करने की मांग की. राष्ट्रीय स्तर पर युवा आयोग का गठन कर बेरोजगार युवाओं के लिए भत्ता देने की कार्रवाई होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-divisional-level-subroto-cup-football-match-will-be-organized-from-august-1-to-4/">जमशेदपुर

: एक से चार अगस्त के बीच प्रमंडलस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल मैच का होगा आयोजन

तालकटोरा स्टेडियम से होगी आंदोलन की शुरुआत

देश की इस गंभीर समस्या को देखते हुए एनसीपी युवा मोर्चा ने राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की रूप रेखा तैयार की है. जिसकी घोषणा आगामी 11 सितंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार करेंगे. इससे पहले बारीडीह बाजार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेन्द्र झा ने की. कार्यक्रम में जितेन्द्र मिश्रा, तेजपाल सिंह मजबी, राजीव ओझा, अलोक सोरेन, समीर दास, अजय लोहार, सोलेमन जॉन, भीम सोरेन, सुजीत शर्मा, जगन्नाथ तांती आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ncc-celebrated-kargil-vijay-diwas-at-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में एनसीसी ने मनाया कारगिल विजय दिवस
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही