Search

 
 
 

जमशेदपुर : एक अगस्त से शहर की सफाई व्यवस्था देखेंगे नए ठेकेदार

 
Jamshesdpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) क्षेत्र में साफ सफाई के लिए हुए टेंडर को फाइनल कर दिया गया है. 10 ग्रुप में निविदा निकाली गई थी. इसके लिए 24 ठेकेदारों ने कुल 134 निविदा डाली थी. निविदा में चयन के लिए न्यूनतम लाभ प्रतिशत को आधार बनाया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-body-of-tempo-driver-missing-since-morning-recovered-from-ulidih/">जमशेदपुर:

सुबह से लापता टेंपो चालक का शव उलीडीह से बरामद

10 ठेकेदारों को मिला टेंडर

निविदाओं में 115 निविदा का लाभांश दर शून्य प्रतिशत अंकित किया गया था. इस कारण चयन के लिए लॉटरी की विधि अपनाई गई.  संबंधित निविदा में लॉटरी विधि से चयनित हुए ठेकेदार एक अगस्त से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई की व्यवस्था की देख रेख करेंगे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-assembly-steering-committee-meeting-held-under-bjp-lok-sabha-migration-scheme/">सरायकेला

: भाजपा लोकसभा प्रवास योजना के तहत विधानसभा संचालन समिति की हुई बैठक

अब साफ सफाई का काम संभालेंगे यह ठेकेदार

ग्रुप 1- मेसर्स ओझा इन्फ्रास्ट्रक्चर पूर्वी ज़ोन ए, ग्रुप 2- मेसर्स सिद्धि एंटरप्राइजेज, ग्रुप 3- मेसर्स साईं कृपा एंटरप्राइजेज सेंट्रल ज़ोन, ग्रुप 4- शैल इंजीनियरिंग पश्चिमी ज़ोन ए, ग्रुप 5- नवीन एंटरप्राइजेज पश्चिमी ज़ोन बी, ग्रुप 6- मेसर्स सोनल एंटरप्राइजेज घर घर कूड़ा संग्रहण पूर्वी ज़ोन, ग्रुप 7- मेसर्स रौनक एंटरप्राइजेज घर घर कूड़ा संग्रहण पश्चिमी ज़ोन, ग्रुप 8- सेवा सहयोग सिक्योरिटीज़ एंड फैसिलिटी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, ग्रुप 9- मेसर्स सुरेश कुमार कंस्ट्रक्शन, ग्रुप 10- झारखंड एंटरप्राइजेज सरकारी कार्यालयों में साफ सफ़ाई. wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही