Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा में माता की पूजा-अर्चना के साथ हुआ नव वर्ष का आगाज

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : बागबेड़ा कॉलोनी माई दरबार सेवा संघ की ओर से बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में नव वर्ष के उपलक्ष्य मे मां दुर्गा की महाआरती का कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी उपस्थित थीं. मौके पर थाना प्रभारी को चुनरी एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया. मंदिर के पंडित के द्वारा पूरे मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद महा आरती का कार्यक्रम का आयोजित हुआ. इस दौरान सैकड़ों महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों ने संयुक्त रूप से महाआरती की और माता का आशीर्वाद ग्रहण किया . तत्पश्चात नव वर्ष के उपलक्ष्य में मिठाइयां बाटकर खुशी का इजहार भी किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birsa-sena-paid-tribute-to-the-martyrs-of-kharsawan-firing/">जमशेदपुर

: बिरसा सेना ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को किया नमन
इस मौके पर जुगसलाई थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने कहा कि नव वर्ष के उपलक्ष्य में स्थानीय लोग पिकनिक और अन्य जगह जाते हैं. मगर बागबेड़ा कॉलोनी माई दरबार के द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में महा आरती कर नव वर्ष का शुभारंभ किया जाना एक अच्छी पहल है. नए वर्ष के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना कर सारे लोगों को नव वर्ष का शुभारंभ करना चाहिए. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में अब हर वर्ष इसी तरह महा आरती का पूजा-अर्चना कर बागबेड़ा कॉलोनी का विकास सुख समृद्धि की कामना भी किए. बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संयुक्त रूप से इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन कर बागबेडा कॉलोनी में विकास सुख समृद्धि का संदेश देने का कार्य किए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-01-at-20.25.05-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-governments-decision-to-build-an-industrial-town-is-right-tv-narendran/">जमशेदपुर

: झारखंड सरकार का इंडस्ट्रियल टाउन बनाने का फैसला सही : टीवी नरेंद्रन

यह थे मौजूद

इस मौके पर अतिथि के रूप में समाजसेवी शशि आचार्या, अनामिका सरकार, रानी कालुनडिया, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, गीता देवी, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, राकेश सिंह,माई दरबार सेवा संघ के पदाधिकारी धनंजय सिंह, संदीप सिंह, राहुल, विनीत मिश्रा, गौरव सिंह, प्रशांत पांडे, पार्थ पांडे, धीरज मिश्रा, चंदन सिंह, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ सिंह, रंजन सिंह, मृत्युंजय, सहित कई लोगों उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही