Search

 
 
 

Jamshedpur : नवनिर्वाचित विधायक मंगल कालिंदी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा

 
Sunil Pandey Jamshedpur  : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक मंगल कालिंदी शनिवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे. उन्होंने भगवान वेंकटेश स्वामी के दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर की विधि पूर्वक पूजा-अर्चना की और अपने सिर के बाल दान किए. बताया गया कि मंगल कालिंदी ने तिरुपति बालाजी को बाल दान करने की मन्नत मानी थी. उनके साथ झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता सरबजोत भाटिया ने भी भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किये. मंगल कालिंदनी जुगसलाई विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं. उन्होंने कहा कि तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद उन्हें क्षेत्र में काम कारने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है. यह भी पढ़ें : प्रदेश">https://lagatar.in/state-bjp-is-reviewing-the-defeat-the-defeated-candidates-said-i-was-looted-by-my-own-people/">प्रदेश

भाजपा कर रही हार की समीक्षा, हारे उम्मीदवारों ने कहा, मुझे तो अपनों ने लूटा…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही