Search

जमशेदपुर : नव मनोनीत महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नलिनी कुमारी सम्मानित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar): पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को तिलक पुस्तकालय में नव मनोनीत जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी कुमारी को जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने विधिवत रूप पार्टी का अंगवस्त्र प्रदान किया. उन्होंने जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी कुमारी एवं जिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यवाहक मुख्य संगठक अरविंद साहू को गांधी टोपी पहनाकर सम्मानित किया. मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि महिला कांग्रेस एवं सेवादल को सर्वप्रथम 18 प्रखण्ड क्षेत्र में सशक्त बनाना आवश्यक है. कांग्रेस विचार धारा के लोगों को ज्यादा से ज्यादा महिला कांग्रेस एवं सेवादल संगठन में स्थान दें. ये दोनों संगठन जितना मजबूत होगा कांग्रेस पार्टी उतना सशक्त होगी. जिला कांग्रेस के तरफ से हर संभव मदद दी जाएगी. उन्होंने कहा कि सेवादल जिला स्तर पर ट्रेनिंग कैम्प आयोजित करें. लोगों को संगठन के नीति सिद्धांत से अवगत कराए. संचालन संजय सिंह आजाद ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jack-released-the-results-of-arts-and-commerce-the-graph-of-the-district-dropped-in-both-girl-students-ahead/">जमशेदपुर

: जैक ने किया आर्टस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, दोनों में जिले का ग्राफ गिरा, छात्राएं आगे

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, खगेनचन्द्र महतो, सामंता कुमार, कार्यकारीअध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर, देव शरण सिंह, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, रजनीश सिंह, शाहनवाज अहमद, बुद्धदेव गिरी, अंसार खान, मंजीत आनन्द, अपर्णा गुहा, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, अशोक सिंह क्रांतिकारी, अतुल गुप्ता, राकेश साहू, अरूण सिंह, इंदुभुषण यादव, मो सगीर, मलखान दुबे, बिरेंद्र पाण्डेय, रंजीत सिंह, अशोक सिंह, रमन खान, राजेश चौधरी, हरिहर प्रसाद, आशीष ठाकुर, राजनारायण यादव, संजय घोष, अजय मिश्र, रविंद्र शर्मा, नरेश गौरा, सैलेन्द्र सिंह, समीम गद्दी, राजकुमार वर्मा, सुशील घोष, रविंद्र मौर्या, एसआर के कमलेश, जफर अहमद, मो सलीम, बलजीत सिंह बख्शी, पप्पू शुक्ल, कुमार गौरव, अजितेश सिंह, रवि पाण्डेय, धीरज कुमार, इन्द्रदेव प्रसाद, रेशमी निगार, सरिता देवी, शबाना परवीन सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp