Search

 
 
 

Jamshedpur News :  ट्रैफिक शाखा के 43 पुलिसकर्मियों का तबादला, थाना, CCR व पुलिस केंद्र में मिली जिम्मेदारी

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने और थानों में पुलिस बल बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. एसपी के आदेश पर ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर उन्हें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थानों, सीसीआर (साकची) और पुलिस केंद्र गोलमुरी में नई जिम्मेदारी दी गई है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने और थानों में पुलिस बल बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. एसपी के आदेश पर ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर उन्हें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थानों, सीसीआर (साकची) और पुलिस केंद्र गोलमुरी में नई जिम्मेदारी दी गई है. 

 

जारी आदेश के अनुसार, ट्रैफिक थानों में कार्यरत अधिकारियों को साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई, टेल्को, बर्मामाइंस, आजादनगर, गोविंदपुर, घाटशिला, पटमदा, पोटका, कोवाली, सुंदरनगर, मुसाबनी, डुमरिया, कमलपुर, गुड़ाबांदा और श्यामसुंदरपुर समेत कई थानों में पदस्थापित किया गया है. सीसीआर, साकची और पुलिस केंद्र, गोलमुरी में बड़ी संख्या में अधिकारियों की तैनाती की गई है.

 

 

ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, कामाख्या पासवान को यातायात थाना साकची से टेल्को थाना, रमेश कुमार पांडेय को साकची यातायात थाना से कागलपुर थाना और अरविंद राय को बिष्टुपुर यातायात थाना से घाटशिला थाना भेजा गया है. वहीं चेंगो राम पिंगुआ को जुगसलाई से सुंदरनगर और बाबूराम सिंह को जुगसलाई से पुलिस केंद्र, गोलमुरी में पदस्थापित किया गया है.

 

खालिक अहमद अंसारी को पटमदा, लाल बिहारी राम को गालूडीह, नरेंद्र सिंह को घाटशिला, प्रमोद कुमार सिंह-2 को कोवाली, कौलेश्वर बास्की को पोटका, भेषनंदन राय को गोविंदपुर, रामलाल राम-1 को साकची, जय कुमार दास और सुंदर राम को जुगसलाई थाना भेजा गया है.

 

इसके अलावा जितेंद्र कुमार-3, भीमसागर राम, निर्भय कुमार सिंह, कुमार विनय, प्रभु राम, अशेष कुमार पासवान, कामता प्रसाद सिंह, बृजेश सिंह, ख्रीस्त निकोदिम बेक, प्रमोद रजवार, ब्रजेश कुमार-2, बोधी रजक, संजय कुमार-1, दिनेश कुमार नौनिया और रामाकांत राम को सीसीआर, साकची में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 

रंजन कुमार को बर्मामाइंस थाना, मोतीलाल और बाबूराम सिंह को पुलिस केंद्र, गोलमुरी, संतोष कुमार-1 को साकची थाना, अजीत कुमार राय को गोलमुरी थाना, शमशाद आलम को पटमदा थाना, नरेश कुमार राम को घाटशिला थाना, मो. औरंगजेब-1 को आजादनगर थाना तथा दिलीप कुमार-1 को गोविंदपुर थाना भेजा गया है.

 

वहीं नरेश प्रसाद महतो को श्यामसुंदरपुर, अर्चना कुमारी को बिष्टुपुर, उमेश सिंह को गुड़ाबांदा, पारस सिंह को मुसाबनी, सुबोध कुमार को कमलपुर और नरेंद्र कुमार को डुमरिया थाना में पदस्थापित किया गया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही