Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : बस की चपेट में आकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत , चालक फरार

उलीडीह थाना क्षेत्र के संकोसाई रोड नंबर-4 निवासी 80 वर्षीय सुदर्शन शर्मा की शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई. वह प्रतिदिन की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे
Advertisement
Advertisement
  • मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

Jamshedpur : उलीडीह थाना क्षेत्र के संकोसाई रोड नंबर-4 निवासी 80 वर्षीय सुदर्शन शर्मा की शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई. वह प्रतिदिन की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान डिमना की ओर से मानगो जा रही एक तेज रफ्तार अज्ञात बस ने उन्हें टक्कर मार दी.

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुदर्शन शर्मा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया.

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन सिर और शरीर पर लगी गंभीर चोटों के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई. काफी प्रयास के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.घटना की जानकारी मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

 

दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है. इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताया है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही