Search

 
 
 

Jamshedpur News : टिन प्लेट कंपनी में हादसा, गड्ढे में गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

Jamshedpur News : घायल मजदूर को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया. वहां उसे CCU में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
 
फाइल फोटो.

Jamshedpur News : जमशेदपुर स्थित टिनप्लेट कंपनी में शुक्रवार को बड़ी दुर्घटना की सूचना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, कंपनी परिसर में दो मजदूर गहरे गड्ढे में काम कर रहे थे. इसी दौरान दोनों मजदूर गड्ढे में गिर गए. हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि दूसरे मजदूर की स्थिति गंभीर है. उसकी सांसें चल रही हैं. हालांकि, प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

 

इसे भी पढ़ें


मिली जानकारी के अनुसार, घायल मजदूर को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया. वहां उसे CCU में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और दोनों मजदूर गड्ढे में कैसे गिरे, इसकी जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही