Search

 
 
 

Jamshedpur News : बढ़ते सड़क हादसों पर प्रशासन गंभीर, ब्लैक स्पॉट सुधारने की तैयारी

Jamshedpur News : प्रशासन ने शहर और आसपास के ब्लैक स्पॉट को चिह्नित करने की बात कही है. इन जगहों पर जरूरी सुधारात्मक काम किए जाएंगे. इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और सड़क पर वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने पर जोर दिया गया.
 
बैठक में भाग लेते अधिकारी.

Jamshedpur News : जमशेदपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रहे सड़क हादसों की जिला प्रशासन ने समीक्षा शुरू कर दी है. दुर्घटनाओं के कारणों को समझने और उन्हें रोकने के लिए धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हाई लेवल बैठक हुई. बैठक में ट्रैफिक विभाग के अधिकारी, बस एसोसिएशन, ट्रक एसोसिएशन व सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि शरीक हुए. इस दौरान हाल के दिनों में हुए सड़क हादसों पर चर्चा की गई. हादसों के प्रमुख कारणों को चिह्नित करने पर जोर दिया गया.

 

इसे भी पढ़ें


प्रशासन ने शहर और आसपास के ब्लैक स्पॉट को चिह्नित करने की बात कही है. इन जगहों पर जरूरी सुधारात्मक काम किए जाएंगे. इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और सड़क पर वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने पर जोर दिया गया.


बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि हादसे रोकने में प्रशासन के साथ वाहन चालकों और आम लोगों की भी भूमिका है. वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और तय गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की गई. सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने को भी कहा गया.


लगातार हो रहे हादसों के बीच अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाने की बात कही. ब्लैक स्पॉट में सुधार के साथ लोगों को जागरूक करने की दिशा में भी काम किया जाएगा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही