Search

 
 
 

Jamshedpur News: MGM अस्पताल पार्किंग विवाद के बाद प्रशासन सख्त, दो होमगार्ड प्रभारियों का तबादला

Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को लेकर पिछले महीने हुए विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. होमगार्ड डीएसपी हरिहर सिंह मुंडा ने अस्पताल में तैनात होमगार्ड प्रभारी दिग्विजय पांडेय और पूर्व प्रभारी योगेंद्र शर्मा का तबादला कर उन्हें एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पदस्थापित कर दिया है. दोनों अधिकारियों को सोमवार को स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था और मंगलवार से नई जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. यह कार्रवाई अस्पताल की पार्किंग से लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं  को लेकर पुलिस और होमगार्ड जवानों के बीच हुए विवाद के बाद की गई है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को लेकर पिछले महीने हुए विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. होमगार्ड डीएसपी हरिहर सिंह मुंडा ने अस्पताल में तैनात होमगार्ड प्रभारी दिग्विजय पांडेय और पूर्व प्रभारी योगेंद्र शर्मा का तबादला कर उन्हें एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पदस्थापित कर दिया है.

 

दोनों अधिकारियों को सोमवार को स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था और मंगलवार से नई जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. यह कार्रवाई अस्पताल की पार्किंग से लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं  को लेकर पुलिस और होमगार्ड जवानों के बीच हुए विवाद के बाद की गई है.

 

इसो भी पढ़े..

 

 

जानकारी के अनुसार, 12 जून की रात पार्किंग में हो रही चोरी को लेकर एमजीएम थाना और होमगार्ड जवानों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी. आरोप है कि उस समय थाना प्रभारी ने देर रात होमगार्ड जवानों की परेड कराई और उनके साथ अनुचित व्यवहार किया. इस पर होमगार्ड प्रभारी दिग्विजय पांडेय ने आपत्ति जताई थी.

 

बाद में थाना प्रभारी ने पूरे मामले की लिखित रिपोर्ट होमगार्ड डीएसपी को भेजी और संबंधित जवानों को अस्पताल की ड्यूटी से हटाने की मांग की. मामले की प्रशासनिक समीक्षा के बाद दोनों होमगार्ड प्रभारियों का तबादला कर दिया गया.

 

हालांकि इस कार्रवाई के बाद भी अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. अभी भी मरीजों और उनके परिजनों के वाहन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की चहारदीवारी के बाहर ही खड़े किए जा रहे हैं. विवाद के बाद एमजीएम थाना ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए रात के समय दो अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की है. इसके बाद हाल के दिनों में अस्पताल परिसर से बाइक चोरी की कोई नई शिकायत सामने नहीं आई है.

 

वहीं, एमजीएम अस्पताल में करीब 90 होमगार्ड जवान तैनात हैं, लेकिन अब तक नए प्रभारी की नियुक्ति नहीं हो सकी है. अस्पताल प्रबंधन को भी नए प्रभारी के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.

 

सूत्रों के अनुसार, कई अनुभवी होमगार्ड जवानों को प्रभारी की जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन अधिकांश ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया. उनका कहना है कि अस्पताल में किसी भी विवाद की स्थिति में उन्हें अपेक्षित प्रशासनिक सहयोग नहीं मिल पाता, इसलिए वे अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं. फिलहाल अस्पताल में नए होमगार्ड प्रभारी की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही