Search

 
 
 

Saraikela News : पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र की शर्मा बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले  में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र की शर्मा बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले  में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार को शर्मा बस्ती निवासी निखिल कुमार पर पुराने विवाद को लेकर धारदार हथियार से हमला किया गया था. हमले में निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया.

 Uploaded Image

घायल निखिल कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर आदित्यपुर थाना में मामला दर्ज किया गया. शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पिंटू कुमार प्रधान को गिरफ्तार कर लिया.

 

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया. इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है. घटना के पीछे की पूरी वजह और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे मामले का खुलासा किया जा सके.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही