Search

 
 
 

Jamshedpur News : सोनारी में अधिवक्ता का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

सोनारी स्थित सरिता विहार में गुरुवार की सुबह अधिवक्ता कृष्ण कुमार लाल (50 वर्ष) का शव घर में फंदे से लटका मिला. वह जमशेदपुर सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे. पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
 
अधिवक्ता कृष्ण कुमार लाल की फाइल फोटो.

Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी स्थित सरिता विहार में गुरुवार की सुबह अधिवक्ता कृष्ण कुमार लाल (50 वर्ष) का शव घर में फंदे से लटका मिला. वह जमशेदपुर सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह परिजनों ने कृष्ण कुमार लाल को घर में फंदे से लटका हुआ देखा. इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना तत्काल सोनारी थाना पुलिस को दी गई. फिलहाल, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे.

 

कृष्ण कुमार लाल की मौत की खबर फैलते ही जमशेदपुर के अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई. उनके सहयोगियों और परिचितों ने  घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही