Search

 
 
 

Jamshedpur News : 18 करोड़ की खासमहाल-गोविंदपुर सड़क अधूरी, भाजपा ने जांच व जल्द निर्माण पूरा करने की उठाई मांग

खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य में देरी और कथित अनियमितताओं को लेकर स्थानीय लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है
 

Jamshedpur  : खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य में देरी और कथित अनियमितताओं को लेकर स्थानीय लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है. करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही यह सड़क लंबे समय से अधूरी पड़ी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.


इस मुद्दे को लेकर भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण का काम काफी समय से ठप है और निर्माण एजेंसी की ओर से कार्य में कोई विशेष प्रगति नहीं दिखाई दे रही है.सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे, कीचड़ और धूल जमा रहने से आवागमन मुश्किल हो गया है. बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है.

 

खराब सड़क का असर आम लोगों के अलावा ऑटो चालकों, एम्बुलेंस सेवाओं और विद्यार्थियों पर भी पड़ रहा है. मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कतें हो रही हैं, जबकि स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है.रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका.

 

भाजपा परसुडीह मंडल की ओर से मांग की गई है कि सड़क निर्माण कार्य में हुई संभावित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराई जाए. साथ ही निर्माण एजेंसी और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की जाए.

 

भाजपा नेताओं ने प्रशासन से अधूरी सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और खराब हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराने की भी मांग की है, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुगम हो सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही