Search

 
 
 

Jamshedpur News : घर में घुसकर महिला से मारपीट, बंधक बना जेवर लूटने का आरोप

Jamshedpur News : मानगो तीन लोग एक घर में घुसे और अकेली महिला के साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया. उसके गहने लूटकर फरार हो गए.
 
पीड़ित महिला.

Jamshedpur News : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 15 स्थित श्री कृष्णा उद्यान में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है. आरोप है कि तीन लोग एक घर में घुसे और अकेली महिला के साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया और उसके गहने लूटकर फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें


पीड़ित महिला ने बताया कि पहले एक महिला उसके घर पहुंची और दरवाजा खुलवाया. दरवाजा खुलते ही उसके साथ आए दो पुरुष जबरन घर में घुस गए. फिर, तीनों ने महिला के साथ मारपीट की. आरोप है कि उनलोगों ने महिला को बालकनी में बांध दिया और घर में रखा कीमती सामान अपने साथ ले गए.


पीड़िता के अनुसार, बदमाशों ने घर के सामान के साथ उसके गले और कान में पहने सोने के जेवर भी छीन लिये. मारपीट में महिला को चेहरे और मुंह पर चोट लगी है. आरोपियों के जाने के बाद महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बंधन से बाहर निकाला. सूचना मिलने पर मानगो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही