Search

 
 
 

Jamshedpur News : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में छात्र का रजिस्ट्रेशन रोकने का आरोप, AISF ने राज्यपाल से की शिकायत

Jamshedpur News : संगठन ने छात्र का रजिस्ट्रेशन तत्काल कराने, परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले बाउंसरों और प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. AISF के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजक ने 1 अगस्त 2026 को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि कॉलेज की यूनिफॉर्म (ड्रेस) नहीं खरीद पाने के कारण छात्र राजवीर सिंह का रजिस्ट्रेशन रोक दिया गया है.
 
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन

Jamshedpur News : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में छात्र राजवीर सिंह का रजिस्ट्रेशन रोकने और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) ने झारखंड के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के मामले से संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है. 

 

 

संगठन ने छात्र का रजिस्ट्रेशन तत्काल कराने, परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले बाउंसरों और प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. AISF के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजक ने 1 अगस्त 2026 को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि कॉलेज की यूनिफॉर्म (ड्रेस) नहीं खरीद पाने के कारण छात्र राजवीर सिंह का रजिस्ट्रेशन रोक दिया गया है.

 

संगठन का कहना है कि रजिस्ट्रेशन रोकने के साथ छात्र को निष्कासन की धमकी भी दी गई है. इससे छात्र का भविष्य प्रभावित होने की आशंका है.शिकायत पत्र के अनुसार, जब छात्र के परिजन इस मामले में बातचीत करने कॉलेज पहुंचे, तो वहां मौजूद बाउंसरों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और अभद्र व्यवहार किया.

 

AISF ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा है कि किसी छात्र की शैक्षणिक प्रक्रिया को बाधित करना और समस्या के समाधान के लिए पहुंचे परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करना गंभीर मामला है.संगठन ने राज्यपाल से मांग की है कि छात्र राजवीर सिंह का रजिस्ट्रेशन तत्काल कराया जाए, ताकि उसकी पढ़ाई और भविष्य प्रभावित न हो.

 

साथ ही, परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले बाउंसरों और संबंधित प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. AISF ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की है.फिलहाल, ये आरोप AISF की ओर से दिए गए शिकायत पत्र में लगाए गए हैं. विश्वविद्यालय प्रबंधन का पक्ष इस शिकायत पत्र में शामिल नहीं है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही