Search

 
 
 

Jamshedpur News : ऑटो चालक से मारपीट व हवाई फायरिंग के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur News : संजय प्रसाद के अनुसार, वह स्टेशन से यात्रियों को लेकर कीताडीह गये थे. वहां से लौटने के दौरान त्रिमूर्ति चौक के पास निहाल तिवारी ने उसे रोका. इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. संजय का आरोप है कि निहाल ने विवाद बढ़ने के बाद उसके साथ मारपीट की. इसके बाद पिस्तौल निकालकर हवा में गोली चलाने का आरोप है.
 
घटनास्थल पर पुलिस

Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मंगलवार रात हवाई फायरिंग हुई है. ऑटो चालक संजय प्रसाद उर्फ गबरू ने निहाल तिवारी पर रास्ता रोककर मारपीट करने और पिस्तौल से हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है. हालांकि  पुलिस जांच में अब तक फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है.

 

संजय प्रसाद के अनुसार, वह स्टेशन से यात्रियों को लेकर कीताडीह गये थे. वहां से लौटने के दौरान त्रिमूर्ति चौक के पास निहाल तिवारी ने उसे रोका. इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. संजय का आरोप है कि निहाल ने विवाद बढ़ने के बाद उसके साथ मारपीट की. इसके बाद पिस्तौल निकालकर हवा में गोली चलाने का आरोप है.

 

संजय का कहना है कि घटनास्थल से सीधे वह परसुडीह थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की. लेकिन वहां से कोई खोखा बरामद नहीं किया गया. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लोगों से भी पूछताछ की. लेकिन किसी प्रत्यक्षदर्शी ने भी फायरिंग की पुष्टि नहीं की है.

 

थाना प्रभारी के अनुसार, घटनास्थल से फायरिंग के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं. पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और पूरे मामले की वास्तविकता का पता लगाने में जुटी है. जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही