Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : जुगसलाई में हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार

पुलिस टीम ने जुगसलाई की गरीब नवाज कॉलोनी के पास रेलवे पुल के नीचे छापेमारी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा. पूछताछ में उनकी पहचान जाहिद हुसैन उर्फ विक्की व मोहम्मद रेहान हुसैन के रूप में हुई. दोनों ने हथियार सप्लाई से जुड़े नेटवर्क में अपनी भूमिका स्वीकार की.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार युवकों के बारे में जानकारी देते मुख्यालय डीएसपी सुमित कुमार व अन्य.

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई इलाके में पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. जुगसलाई थाने में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 3 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई इलाके में हथियार सप्लाई गिरोह के सदस्य एक व्यक्ति को अवैध हथियार देने की तैयारी में हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई.

 

 

.

टीम ने जुगसलाई की गरीब नवाज कॉलोनी के पास रेलवे पुल के नीचे छापेमारी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा. पूछताछ में उनकी पहचान जाहिद हुसैन उर्फ विक्की व मोहम्मद रेहान हुसैन के रूप में हुई. दोनों ने हथियार सप्लाई से जुड़े नेटवर्क में अपनी भूमिका स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर रेलवे पुल के नीचे झाड़ियों में छिपाकर रखी एक लोडेड देसी पिस्टल व 7.65 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए, जिनकी जांच की जा रही है.

 

मुख्य आरोपी जाहिद हुसैन उर्फ विक्की ने पूछताछ में बताया कि अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री 40 हजार से 60 हजार रुपये के बीच की जाती है. वह हथियार बेचने वालों और खरीदने वाले आपराधिक तत्वों के बीच संपर्क सूत्र के रूप में काम करता था. पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

 

जाहिद हुसैन का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ मारपीट व आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. छापेमारी में जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान, एसआई धनंजय कुमार सिंह, गोपाल कुमार, विवेक कुमार पंडित, कृष्ण कुमार यादव, हवलदार वासुदेव महतो शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही