Search

 
 
 

Jamshedpur News: ATM में कार्ड फंसाकर ठगी, मददगार बनकर शातिर ने उड़ाए 47,800 रुपये

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित भालूबासा में एटीएम कार्ड फंसने की घटना एक व्यक्ति के लिए भारी पड़ गई. ठगों ने मदद का झांसा देकर उनके बैंक खाते से 47,800 रुपये निकाल लिए. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित भालूबासा में एटीएम कार्ड फंसने की घटना एक व्यक्ति के लिए भारी पड़ गई. ठगों ने मदद का झांसा देकर उनके बैंक खाते से 47,800 रुपये निकाल लिए. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

जानकारी के अनुसार, आद्या मंदिर रोड स्थित रेडियो मैदान निवासी कामता प्रसाद 30 मई को भालूबासा के एक एटीएम से पैसे निकालने गए थे. इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया. कार्ड नहीं निकलने पर वह परेशान हो गए. तभी एटीएम के बाहर मौजूद एक व्यक्ति ने उनसे बातचीत की और बैंक जाकर शिकायत करने की सलाह दी.

 

कामता प्रसाद उस व्यक्ति की बात मानकर बैंक पहुंचे. वहां उन्हें पता चला कि उनके खाते से 47,800 रुपये की निकासी हो चुकी है. इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है.

 

घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने सीतारामडेरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस एटीएम और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने लोगों से एटीएम इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति की मदद लेने से बचने की अपील दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही