Search

 
 
 

Jamshedpur News: हरहरगुट्टू में ATM तोड़ने की कोशिश, लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध पकड़ाया

Jamshedpur News: पुलिस के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना पता हरहरगुट्टू स्थित शिव मंदिर के पीछे, बागबेड़ा थाना क्षेत्र का बताया. जिसे पुलिस ने एटीएम को लोहे की रॉड से नुकसान पहुंचाते हुए पकड़ा. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
 
आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू स्थित जेपी रोड पर मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात एटीएम को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है. रात करीब 12:05 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति फिंडिया (FINDIA) एटीएम को लोहे की रॉड से नुकसान पहुंचा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया.


इसे भी पढ़ें:

 

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना पता हरहरगुट्टू स्थित शिव मंदिर के पीछे, बागबेड़ा थाना क्षेत्र का बताया. शुरुआती जांच में वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हुआ है. हालांकि, मामले में आगे की जांच की जा रही है.

 

घटना के बाद पुलिस ने एटीएम फ्रेंचाइजी को इसकी सूचना दी और संबंधित प्रतिनिधियों को मौके पर बुलाया. पुलिस एटीएम को हुए नुकसान का आकलन करने के साथ घटना की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही