Search

 
 
 

Jamshedpur News : PLI में असमानता के विरोध में बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Jamshedpur News : Performance Linked Incentive (PLI) वितरण में कथित असमानता के खिलाफ बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने बैंकों से मौजूदा PLI व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की.
 
प्रदर्शन करते बैंक कर्मी.

Jamshedpur News : Performance Linked Incentive (PLI) वितरण में कथित असमानता के खिलाफ बैंक कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया है. बैंकिंग एसोसिएशन के बैनर तले हुए प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने PLI व्यवस्था में समानता की मांग उठाई.

इसे भी पढ़ें


प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का मुख्य विरोध PLI के स्केल के आधार पर किए गए अंतर को लेकर है. कहा कि Scale-1 से Scale-3 तक के कर्मचारियों को 15 दिनों का PLI दिया जा रहा है, जबकि Scale-3 और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए 365 दिनों का PLI निर्धारित है. PLI में इतना बड़ा अंतर कर्मचारियों के बीच असमानता की स्थिति पैदा करता है. 


प्रदर्शनकारियों ने बैंकों से मौजूदा PLI व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की. उनका कहना है कि बैंक के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने में सभी स्तर के कर्मचारियों की भूमिका होती है, इसलिए प्रोत्साहन राशि तय करने में भी संतुलित और न्यायसंगत व्यवस्था होनी चाहिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही