Search

 
 
 

Jamshedpur News : विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 1 लाख का इनामी यशराज सहारनपुर से गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, यशराज ने ही शूटरों को रांची से दिल्ली भेजने के लिए Paytm के जरिए फ्लाइट टिकट और अन्य खर्चों की व्यवस्था की थी. वारदात में इस्तेमाल स्कूटी, होटल बुकिंग और अन्य जरूरी खर्चों का भुगतान भी UPI के माध्यम से किया गया.
 
पुलिस की गिरफ्त में आया यशराज.

दुमका जेल में बंज गैंगस्टर अखिलेश सिंह से भी की थी मुलाकात 


Jamshedpur : देहरादून में जमशेदपुर के चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड (सिल्वर सिटी जिम कांड) में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. लंबे समय से फरार चल रहे 1 लाख रुपये के इनामी आरोपी यशराज सिंह को देहरादून पुलिस व स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी को मामले में अब तक की सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है.

 

पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. यशराज ही इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता था. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर विक्रम शर्मा की हत्या की पूरी प्लानिंग की और वारदात को अंजाम तक पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाई.

 

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने दिसंबर 2025 में नोएडा व दिल्ली में भी विक्रम शर्मा की हत्या की कोशिश की थी, लेकिन भीड़भाड़ के कारण वे असफल रहे. इसके बाद देहरादून में जिम के बाहर रेकी कर हत्या की योजना को अंतिम रूप दिया गया.

 

https://lagatar.in/jamshedpur-news-crowd-increased-at-petrol-pumps-due-to-rumours-administration-said---there-is-enough-stock़

 

पुलिस के अनुसार, यशराज ने ही शूटरों को रांची से दिल्ली भेजने के लिए Paytm के जरिए फ्लाइट टिकट व अन्य खर्चों की व्यवस्था की थी. वारदात में इस्तेमाल स्कूटी, होटल बुकिंग और अन्य जरूरी खर्चों का भुगतान भी UPI के माध्यम से किया गया. इससे पूरे नेटवर्क के डिजिटल ट्रेल मिलने की संभावना बढ़ गई है.

 

हत्या के बाद यशराज लगातार ठिकाने बदल रहा था और कुछ समय तक खड़गपुर में अपनी बुआ के घर छिपा हुआ था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले वह दुमका जेल भी गया था, जहां उसने जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अखिलेश सिंह से मुलाकात की थी. इस मुलाकात को लेकर पुलिस अब संभावित आपराधिक नेटवर्क और साजिश के व्यापक एंगल से जांच कर रही है.

 

बताया जा रहा है कि अखिलेश सिंह से मुलाकात के बाद यशराज ने पहले से देहेरादून STF को ख़ुद किसी माध्यम से ख़बर करके खुद को गिरफ्तार करवाया. सहारनपुर में बैठी पुलिस ने उसे दबोच लिया.

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यशराज की गिरफ्तारी के बाद इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है. STF व स्थानीय पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और संभावित साजिशकर्ताओं की तलाश में जुट गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही