Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamsedpur News : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

शहर के पारडीह स्थित काली मंदिर के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.  घायल युवक की पहचान कपाली के हाशमी मोहल्ला निवासी मो. शहाबुद्दीन के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : शहर के पारडीह स्थित काली मंदिर के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.  घायल युवक की पहचान कपाली के हाशमी मोहल्ला निवासी मो. शहाबुद्दीन के रूप में हुई है. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार पारडीह चौक की ओर जा रहा था. उसी दिशा में एक कार भी तेज गति से चल रही थी. काली मंदिर के पास पहुंचते ही कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को उठाकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. वहीं घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है. 

 

पुलिस के लिए राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के दौरान वाहन का नंबर प्लेट घटनास्थल पर गिर गया. पुलिस ने नंबर प्लेट को जब्त कर लिया है और उसके आधार पर वाहन व चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन का पता लगाया जा सके. पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही