Search

 
 
 

Jamshedpur News: बिरसानगर में स्कूल के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में कैद  हुआ चोर

बिरसानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक और बाइक चोरी की घटना सामने आई है. साधु डेरा स्थित लाल स्कूल के समीप खड़ी एक स्प्लेंडर बाइक को अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया.
 

Jamshedpur: बिरसानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक और बाइक चोरी की घटना सामने आई है. साधु डेरा स्थित लाल स्कूल के समीप खड़ी एक स्प्लेंडर बाइक को अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया. पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है.

 

जानकारी के अनुसार, बाइक मालिक आलोक दास ने अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर (रजिस्ट्रेशन नंबर- JH 05 AN 6714) को गुरुवार शाम करीब 4:50 बजे लाल स्कूल के पास खड़ा किया था. कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब थी. काफी तलाश के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चला.

 

कैमरे में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना


बाइक नहीं मिलने पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई. फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक लेकर मौके से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर संदिग्ध की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटना की सूचना मिलने के बाद बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

Uploaded Image

लगातार हो रही बाइक चोरी से बढ़ी चिंता


क्षेत्र में लगातार सामने आ रही बाइक चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है. लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर वाहन खड़ा करना अब जोखिम भरा होता जा रहा है. स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही