Search

 
 
 

Jamshedpur News : हिमांशु हत्याकांड के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, बंद को सफल बनाने की अपील

भाजपा नेताओं ने कहा कि हिमांशु सिंह की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. लगातार हो रही हत्या, लूट, रंगदारी व आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में डर का माहौल है. यदि कानून-व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो पार्टी अपना आंदोलन और तेज करेगी.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के विरोध में भाजपा ने आंदोलन तेज कर दिया है. 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद की पूर्व संध्या भाजपा ने शहर के अलग-अलग इलाकों में मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पार्टी नेताओं ने शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की.

 

Uploaded Image

मशाल जुलूस में शामिल भाजपा के नेता व कार्यकर्ता.

मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए. जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लोगों से अपराध के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया. नेताओं ने कहा कि हिमांशु सिंह की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. लगातार हो रही हत्या, लूट, रंगदारी व आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में डर का माहौल है. यदि कानून-व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो पार्टी अपना आंदोलन और तेज करेगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही