Search

 
 
 

Jamshedpur News : भाजपा नेता ने स्कूल के 500 बच्चों के बीच बांटा तिरंगा

घाटशिला स्थित जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय में भाजपा नेता ऋषि षाडंगी ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने स्कूल के करीब 500 बच्चों के बीच तिरंगा झंडा व टॉफी का वितरण किया.
 
बच्चों को तिरंगा बांटते ऋषि षाड़ंगी.

Jadugora : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला स्थित जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय में भाजपा नेता ऋषि षाडंगी ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने स्कूल के करीब 500 बच्चों के बीच तिरंगा झंडा व टॉफी का वितरण किया. पूरा स्कूल परिसर तिरंगा के रंग में रंगा नजर आया और बच्चे भी काफी उत्साहित दिखे.

जमशेदपुर की खबर के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


ऋषि षाडंगी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है. यह राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण को दर्शाता है. उन्होंने बच्चों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की. 




Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही