Jamshedpur News : पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. स्वर्णरेखा और खरकई नदी में पानी का स्तर बढ़ने की वजह से जमशेदपुर के आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए शहरी क्षेत्रों और आसपास के इलाकों के लोगों को अलर्ट किया है.
जानकारी के मुताबिक, स्वर्णरेखा और खरकई नदी में पानी का स्तर बढ़ने के बाद गालूडीह बैराज, चांडिल डैम और गांजिया बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है. गालूडीह बैराज के आठ गेट खोल दिए गए हैं. जबकि गांजिया बैराज के सभी 13 गेटों को खोला गया है. इसी तरह चांडिल डैम के कुल नौ गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है. लेकिन राज्य भर में लगातार बारिश होने की वजह से पानी छोड़ने के बाद भी नदियों का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है.
प्रशासन की तरफ से जानकारी दी है चांडिल डैम में अभी 462 एमसीएम पानी है. गांजिया बैराज का जलस्तर 139.50 मीटर है. जबकि गालूडीह बैराज का जलस्तर 92.60 मीटर रिकॉर्ड किया गया है. बाढ़ के खतरे को देखते हुए तीनों डैम व बैराज से क्रमशः 347.09 क्यूमेक्स, 5049.73 क्यूमेक्स और 3622.92 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा चुका है.

खतरे के निशान से ऊपर बह रही पानी
जमशेदपुर की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

