Search

 
 
 

Jamshedpur News : गोविंदपुर में कुएं से अधेड़ का शव बरामद

Jamshedpur News : गोविंदपुर स्थित एक कुएं में एक अधेड़ व्यक्ति का शव तैरता मिला. मृतक की पहचान 45 वर्षीय फूलचंद उर्फ सोना प्रमाणिक के रूप में हुई है.
 
फाइल फोटो.

Jamshedpur News : जमशेदपुर के गोविंदपुर स्थित एक कुएं में एक अधेड़ व्यक्ति का शव तैरता मिला. मृतक की पहचान 45 वर्षीय फूलचंद उर्फ सोना प्रमाणिक के रूप में हुई है. घटना सोमवार की है. बताया गया कि फूलचंद के घर का दरवाजा खुला था और वह लापता था. परिजनों ने उसकी तलाश की, तो घर के पास स्थित कुएं में उसका शव दिखाई दिया. सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया.

इसे भी पढ़ें


भाई आशुतोष बरुआ ने पुलिस को बताया कि फूलचंद पिछले तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकला था. सोमवार को ग्रामीणों से इसकी जानकारी मिलने के बाद वह फूलचंद के घर पहुंचे. घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला. तलाश करने पर कुएं में शव तैरता नजर आया. पुलिस हादसा, आत्महत्या और हत्या समेत सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही