Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धतकीडीह तालाब में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. तालाब में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धतकीडीह तालाब में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. तालाब में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया.

 

 

शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

 

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके.

 

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई. रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही