Search

 
 
 

Jamshedpur News :  पहाड़भांगा नदी में डूबे टेल्को के युवक का शव 24 घंटे बाद बरामद

Jamshedpur News : पोटका स्थित पहाड़भांगा नदी में डूबे राजू सिंह का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया. रविवार को राजू अपने दोस्तों मुकेश सिंह व राजेश कुमार के साथ नदी में नहाने लगा. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया.
 
रोते-बिलखते परिजन व जुटी भीड़.

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका स्थित पहाड़भांगा नदी में नहाने के दौरान डूबे 20 वर्षीय राजू सिंह का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया. करीब 24 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोपहर करीब 3 बजे शव नदी से निकाला गया. राजू सिंह जमशेदपुर के टेल्को आजाद बस्ती का रहने वाला था. रविवार को वह दोस्तों के साथ पहाड़भांगा नदी किनारे पिकनिक मनाने गया था.

 

इसे भी पढ़ें

https://lagatar.in/74-traders-from-jharkhand-have-fled-their-locations-after-conducting-business-worth-500-crore 


राजू अपने दोस्तों मुकेश सिंह व राजेश कुमार के साथ नदी में नहाने लगा. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. उसे बचाने की कोशिश में मुकेश भी गहरे पानी में चला गया था. हालांकि, वह किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन राजू का पता नहीं चल सका.


घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे. ग्रामीणों की मदद से रविवार शाम तक नदी में तलाश की गई. अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा. सोमवार को दोबारा तलाशी शुरू की गई. करीब 3 बजे राजू का शव बरामद कर लिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही