Search

 
 
 

Jamshedpur News : सोनारी मरीन ड्राइव पर चला बुलडोजर, हटाईं गई अवैध दुकानें व अस्थायी कब्जे

Jamshedpur : सोनारी मरीन ड्राइव पर अतिक्रमण और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की. बिंदल मॉल से करीब 100 मीटर दूर पार्ट रोड के किनारे बनी अवैध चाय दुकानों व अन्य अस्थायी निर्माणों को अभियान चलाकर ध्वस्त कर दिया गया.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : सोनारी मरीन ड्राइव पर अतिक्रमण और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की. बिंदल मॉल से करीब 100 मीटर दूर पार्ट रोड के किनारे बनी अवैध चाय दुकानों व अन्य अस्थायी निर्माणों को अभियान चलाकर ध्वस्त कर दिया गया.

 

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े..

 

बताया जा रहा है कि इस इलाके में लंबे समय से शाम और रात के समय लोगों की भीड़ जुटने, अड्डेबाजी व असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत प्रशासन और पुलिस से की थी. शिकायतों के आधार पर सोनारी थाना पुलिस ने भी कई बार मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से अवैध दुकानें और अस्थायी निर्माण खड़े हो जाते थे.

 

लगातार मिल रही शिकायतों और स्थिति में स्थायी सुधार नहीं होने के बाद टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट ने कार्रवाई का निर्णय लिया. अभियान के दौरान जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से सड़क किनारे बने सभी अवैध चाय स्टॉल और अस्थायी ढांचों को हटाया गया.

 

कार्रवाई के दौरान संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में इस स्थान पर दोबारा किसी भी तरह का अवैध निर्माण या अतिक्रमण नहीं किया जाए. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि दोबारा कब्जा करने की कोशिश की गई तो फिर से कार्रवाई की जाएगी.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कार्रवाई से मरीन ड्राइव क्षेत्र में अतिक्रमण कम होगा और रात के समय होने वाली अवांछित गतिविधियों पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी. प्रशासन और टाटा स्टील की इस संयुक्त पहल को इलाके में व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही