Himangshu karan
Jamshedpur News: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के राजलाबांध पंचायत के पाटपुर गांव में बीएसएनएल एक्सचेंज के समीप स्थित सुरेंद्र कुमार केसवानी उर्फ मुन्ना भाई के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने घर से बेटी की शादी के लिए रखे गए करीब 6 तोला सोने के जेवरात और 2 हजार रुपये नकद उड़ा ले गए.
इसे भी पढ़ें:
मिली जानकारी के अनुसार, मकान मालिक 2 दिसंबर को अपने बेटी की शादी के लिए गहना खरीद कर रखे हुए थे. अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते गृह-स्वामी अपने परिवार के साथ 12 सितंबर से इलाज के लिए कोलकाता गए हुए थे.
वे जब घर वापस लौटे तो देखा की मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है और सामान बिखरा पड़ा है. जिसके वह घर में अपने सामानों को चेक किया. जिसमें सोने का गहना नहीं मिला, पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस हर एंगल से मामले की गहन छानबीन में जुट गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

