Search

 
 
 

Jamshedpur News : ओवरस्पीडिंग व ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चलेगा अभियान, स्कूल वाहनों की होगी जांच

समीक्षा बैठक में यह पाया गया कि अधिकतर हादसे बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चलाने, तेज रफ्तार व ड्रिंक एंड ड्राइव की वजह से हुए. इस पर डीसी ने परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस को संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी राजीव रंजन व अन्य.

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर समेत पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर जिला प्रशासन सख्त है. डीसी राजीव रंजन (Rajeev Ranjan) की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. डीसी ने अप्रैल में हुए सड़क हादसों की समीक्षा की, जिसमें जिले में 31 सड़क दुर्घटनाओं में 24 लोगों की मौत और 14 लोगों के घायल होने की बात सामने आई.

 

समीक्षा बैठक में यह पाया गया कि अधिकतर हादसे बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चलाने, तेज रफ्तार व ड्रिंक एंड ड्राइव की वजह से हुए. इस पर डीसी ने परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस को संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

 

 

हाईवे के ब्लैक स्पॉट पर बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था

 

बैठक में एनएच न राज्य उच्च पथों पर दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने पर जोर दिया गया. डीसी ने इन स्थानों पर रंबल स्ट्रिप, रेडियम संकेतक, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, क्रैश बैरियर व स्लाइडिंग बैरियर लगाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए नियमित जांच अभियान चलाने की बात कही गई.

 

स्कूल वाहनों की होगी फिटनेस जांच

 

डीसी ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान बिना फिटनेस, बिना परमिट, ओवरलोडिंग करने वाले व जर्जर वाहनों पर कार्रवाई होगी. ऐसे वाहनों को स्कूल में चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. बैठक में ग्रामीण एसपी, एसडीएम, डीटीओ, ट्रैफिक पुलिस, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन व स्कूल वाहन संचालकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही