Search

 
 
 

Jamshedpur News : कंटेनर के बाहर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित बेताकोचा इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक फैक्ट्री के बाहर खड़े कंटेनर से एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित बेताकोचा इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक फैक्ट्री के बाहर खड़े कंटेनर से एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.

 

सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल शव को शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है.

 

पुलिस जांच में मृतक की पहचान आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर हवा सिंह यादव के रूप में हुई है. वह राजस्थान के अलवर जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालूबास गांव का रहने वाला बताया गया है.

 

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि रविवार देर रात मृतक ने कंटेनर के बाहर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटनास्थल से पुलिस ने एक मोबाइल फोन और हेडफोन भी बरामद किया है.

 

जांच के दौरान यह संभावना भी जताई जा रही है कि घटना से पहले मृतक किसी से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था. पुलिस को शक है कि किसी मानसिक तनाव, निजी विवाद या अन्य कारणों से उसने यह कदम उठाया होगा.

 

फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है. साथ ही मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही