Search

 
 
 

Palamu News : बस से गिरकर युवक की मौत, चालक वाहन लेकर फरार

जिले के छतरपुर मेन रोड स्थित एनएच-98 पर शनिवार को बस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. घटना सीलदाग गांव के बांकी नदी पुल के पास की है. मृतक की पहचान नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के जमुआ बिशुनपुर निवासी जितेंद्र भुइया (पिता- राजदेव भुइया) के रूप में हुई है.
 

Palamu :  जिले के छतरपुर मेन रोड स्थित एनएच-98 पर शनिवार को बस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. घटना सीलदाग गांव के बांकी नदी पुल के पास की है. मृतक की पहचान नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के जमुआ बिशुनपुर निवासी जितेंद्र भुइया (पिता- राजदेव भुइया) के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र भुइया बस से डाल्टनगंज से छतरपुर जा रहे थे. यात्रा के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अपनी सीट से उठकर बस के गेट के पास पहुंचे. गेट के पास खड़े रहने के दौरान वह अनियंत्रित होकर चलती बस से नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया. सड़क जाम की सूचना पर छतरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया.

 

साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया. फिलहाल पुलिस बस और फरार चालक की तलाश में जुटी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही