Search

 
 
 

Ramgarh News :  व्यवसायी पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, कारोबारियों में आक्रोश

जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र अंतर्गत के बी गेट के समीप दिनदहाड़े एक व्यवसायी पर जानलेवा हमला किया गया है. इस हमले में मोहन अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं. कुज्जू नर्सिंग होम में प्राथमिक इलाज करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है.
 

Ramgarh :  जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र अंतर्गत के बी गेट के समीप दिनदहाड़े एक व्यवसायी पर जानलेवा हमला किया गया है. इस हमले में मोहन अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं. कुज्जू नर्सिंग होम में प्राथमिक इलाज करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. 

 

जानकारी के अनुसार,  मोहन अग्रवाल अपने घर के पास स्थित दुकान में बैठे थे. उसी समय एक अनजान युवक आया और उनपर चाकू से वार कर दिया. पहली बार में मोहन ने अपने आप को बचा लिया. लेकिन उस युवक ने दूसरी बार वार किया. पेट में चाकू घोंपाने से मोहन बुरी तरह से घायल हो गए.

 

घटना को अंजाम देने के बाद युवक वहां से फरार हो गया. घरवाले और आस पास के लोगों ने मोहन को पास के कुज्जू नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दियाय

 

मोहन अग्रवाल पर दिनदहाड़े हमला होने पर व्यवसायी वर्ग में आक्रोश व्याप्त है. उनका मानना है कि दिनदहाड़े ऐसी घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो जाते हैं और पुलिस प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति में लगी रहती है.

 

दूसरी तरफ कुज्जू पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही