Search

 
 
 

Latehar News : जंगल में शिकार पर गए युवक की गोली लगने से मौत, महुआ पेड़ के नीचे मिला शव

बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू पंचायत स्थित कलकलिया टोला में जंगल में शिकार खेलने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान 42 वर्षीय रामेश्वर उरांव के रूप में हुई है.
 

Latehar : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू पंचायत स्थित कलकलिया टोला में जंगल में शिकार खेलने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान 42 वर्षीय रामेश्वर उरांव के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार रामेश्वर उरांव शुक्रवार रात गांव के कुछ लोगों के साथ जंगल की ओर गए थे. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर गोली चलने की सूचना दी.

 

इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस ने जंगल में तलाश शुरू की, जहां एक महुआ पेड़ के नीचे रामेश्वर उरांव का शव खून से लथपथ हालत में मिला. बताया जा रहा है कि युवक के सीने में गोली लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि मामला हादसा है या फिर सुनियोजित हत्या. मामले में शामिल लोगों की तलाश जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही