Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : टेल्को में कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवक घायल

टेल्को थाना क्षेत्र के रोड नंबर-1 के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर स्कूटी के ऊपर चढ़ गई. हादसे में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
Advertisement
Advertisement
जब्त कार.

Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के रोड नंबर-1 के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर स्कूटी के ऊपर चढ़ गई. हादसे में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तुरंत घायल युवकों को बाहर निकाला और टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया. घायल आरुष व अमित का टाटा मोटर्स अस्पताल में इजाल चल रहा है. 

 


सूचना मिलने के बाद टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया और चालक को थाने ले गई. कार चालक आदित्य कुमार टेल्को न्यू मार्केट स्थित के-2/13 का रहने वाला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही