Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : MGM अस्पताल के 2 डॉक्टरों की मौत मामले में डॉ यश व अन्य के खिलाफ केस दर्ज

जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों डॉ सक्षम कुमार व डॉ समीर कुमार की मौत मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. डॉ समीर कुमार के पिता अजय लाल के बयान पर अस्पताल के डॉ यश कुमार व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
Advertisement
Advertisement
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों डॉ सक्षम कुमार व डॉ समीर कुमार की मौत मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. डॉ समीर कुमार के पिता अजय लाल के बयान पर अस्पताल के डॉ यश कुमार व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

 


अजय लाल ने बुधवार को ग्रामीण एसपी से मुलाकात कर बेटे की मौत को हत्या बताते हुए डॉ यश कुमार समेत अन्य लोगों पर साजिश का आरोप लगाया था. इसके बाद पुलिस ने उनकी लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.


पुलिस ने मामले में आरोपी बनाए गए डॉ यश कुमार, डॉ सचिन कुमार और उनके अन्य साथियों से पूछताछ की है. इसके अलावा एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल व अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने डॉ यश कुमार और डॉ सचिन कुमार के मोबाइल की कॉल डिटेल की भी पड़ताल की है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में अभी तक कोई ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लगा है. जांच जारी है और आगे मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.


इधर, पलामू निवासी डॉ सक्षम कुमार के पिता सत्येंद्र कुमार सिंह ने भी गुरुवार को बोड़ाम थाना प्रभारी को पत्र भेजकर डॉ यश कुमार, डॉ सचिन कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. सत्येंद्र कुमार सिंह ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि 23 जुलाई की रात उनका पुत्र डॉ सक्षम कुमार अपने कमरे में सो रहा था. इसी दौरान डॉ यश कुमार और डॉ सचिन कुमार वहां पहुंचे और उसे बहाने से डिमना लेक लेकर गए, जहां उसकी हत्या कर शव को जलाशय में फेंक दिया गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही