Search

 
 
 

Jamshedpur News: पुलिस पर फायरिंग करने वाले चेन स्नैचर अरेस्ट, दो देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने चेन छिनतई और पुलिस पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और छिनतई से जुड़ा सामान बरामद किया गया है. दोनों आरोपियों का शहर में पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और वे कई चेन छिनतई की घटनाओं में शामिल रहे हैं.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस ने चेन छिनतई और पुलिस पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और छिनतई से जुड़ा सामान बरामद किया गया है. दोनों आरोपियों का शहर में पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और वे कई चेन छिनतई की घटनाओं में शामिल रहे हैं.

 

जानकारी के अनुसार, टेल्को थाना क्षेत्र के घड़ी पार्क के पास दोपहर में पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक महिला से चेन छीनकर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया. साथ ही वायरलेस के जरिए शहर के अन्य थाना क्षेत्रों को भी अलर्ट कर दिया गया.

 

इसी दौरान सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर के पास गश्त कर रही पुलिस टीम की नजर दोनों संदिग्धों पर पड़ी. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने लगे. पीछा करने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा वहां से भाग निकला.

 

भागते समय दूसरे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया और कुछ ही देर बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया.

 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपी शहर में हुई चेन छिनतई की कई वारदातों में शामिल रहे हैं. उनके कब्जे से दो देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और छिनतई से संबंधित सामान बरामद किया गया है. पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही